स्वयं सेवकों को दी प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारी
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में एनएसएस शिविर के प
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन कमांडो नरपत ¨सह ने स्वयं सेवकों को प्राथमिक चिकित्सा व प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बचाव की जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर प्राकृतिक आपदा से निपटने की जानकारी नहीं होगी तो ऐसे स्थिति में ज्यादा जानमाल का नुकसान होगा। स्वयं सेवक देश हित में काम करते हैं। ऐसे में स्वयं सेवकों के लिए यह जानकारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।उन्होंने कहा कि समाज के काम करने वाले व्यक्ति का सम्मान अधिक होता है। अपने लिए तो हर कोई करता है जो दूसरों के लिए करता है वही इंसान कहलाने के काबिल है। उन्होंने कृत्रिम स्वांस क्रिया पर जोर दिया। इस क्रिया से घायल मनुष्य के प्राण बचाए जा सकते हैं। प्राथमिक चिकित्सा में यह क्रिया रामबाण का काम करती है। सांप काटने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि सांप काटने पर उस स्थान को साफ पानी से धोना चाहिए तथा उसको कांटे हुए स्थान से ऊपर व ¨सगल हड्डी पर बांधना चाहिए। ट्रे¨नग कार्डिनेटर तेज प्रकाश ने ट्रे¨नग में सहयोग किया। यह कार्यक्रम हैल्थ एंड सेफ्टी सोसायटी की ओर से आयोजित किया गया। शिविर में 40 स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विजय लक्ष्मी, कृपा, कोमल, मनीशा, एनएसएस प्रभारी रजनेश, बिजेन्द्र, आशा, निशा आदि मौजूद थे।