महेंद्रगढ़ व नांगल चौधरी में रोडवेज कर्मचारियों का आन्दोलन तेज
हड़ताल पैकेज-एक फोटो-
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़: हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के समर्थन में एचएसईबी वर्कर यूनियन मुख्य कार्यालय भिवानी से संबंधित कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। कार्यकारी अभियन्ता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपना रोष जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेई गजराज यादव ने की। मंच संचालन अरूण कुमार जेई ने किया।
एचएसईबी वर्कर यूनियन के मुख्य सलाहकार राजेन्द्र नौताना व जिला प्रधान हरियाणा कर्मचारी महासंघ शिव कुमार यादव ने कहा कि सरकार समय रहते हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी को बुलाकर उनकी जायज मांगों पर विचार करें। यूनिट प्रधान सत्यवान यादव, एमसीसी, ओमप्रकाश यादव, अमित यादव, प्रधान सिटी महेंद्रगढ़ सतीश लाम्बा, सब अर्बन प्रधान महेंद्रगढ़ हनुमान सैनी, सह सचिव प्रमोद शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव लक्ष्मण, ऑडिटर रविन्द्र, संगठनकर्ता श्रीकांत, श्यामपाल एएफएम, धनपत एलएम, बिरेन्द जेई, हरिचरण, अजयपाल, सब यूनिट सचिव सिकंदर, धर्मवीर एमआर, मामन ¨सह एलडीसी, अशोक जेई, अमीर ¨सह, रामकुमार मलिक, सुरजीत ¨सह, संजय लाईनमैन, बंशीलाल, उमेश कुमार सहित यूनियन के अनेक कर्मचारी उपस्थित थे। ऐसे रही नांगल चौधरी में हड़ताल:
नांगल चौधरी: रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में दूसरे दिन मंगलवार को भी बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। निगम कार्यालय प्रांगण के बाहर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सब युनिट प्रधान ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी है। जनता व कर्मचारियों के हितों से सरकार को कोई सरोकार नही है। बिजली कर्मचारियों ने चेताया कि जब तक सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार नही करेगी तब तक बिजली कर्मचारियों की हड़ताल भी जारी रहेगी। सचिव जितेन्द्र डांगी, उप प्रधान हरिराम, खंजाची त्रिभुवन, संगठन कर्ता राजेश यादव, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक यादव, बजरंगलाल जेई, राजेश शर्मा, अशोक कुमार, पवन, रामौतार, मनोज, सुरेश चन्द, सत्यवीर, अमर ¨सह बाबुजी, सह सचिव कुलदीप, लेखराम, अनिल, प्रमोद, संदीप आदि बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे।