विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्रगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: नारनौल में निर्माण कार्य के चलते रद रहेंगी रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेनें

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:05 PM (IST)

नारनौल में चूरू यार्ड में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण 2 और 9 दिसंबर 2026 को रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवाएं रद रहेंगी। ...और पढ़ें

आरओबी निर्माण के चलते रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 2 और 9 दिसंबर को रहेगी रद। AI जनरेटेड

आरओबी निर्माण के चलते रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 2 और 9 दिसंबर को रहेगी रद। AI जनरेटेड

HighLights

  1. चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण कार्य।

  2. रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवाएं 2, 9 दिसंबर को रद।

  3. महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों को होगी परेशानी।

जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल में चूरू-सादुलपुर रेलखंड के चूरू यार्ड में समपार फाटक संख्या 165 पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के चलते रेवाड़ी-बीकानेर रेलखंड पर चलने वाली रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।

इसके तहत रेवाड़ी-बीकानेर और बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवाओं को दो और नौ दिसंबर 2026 को रद किया गया है। इससे महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा दो और नौ दिसंबर को रद रहेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 54790 बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा भी इन दोनों तिथियों पर संचालित नहीं होगी।

यह रेलसेवा जिले के महेंद्रगढ़, कनीना खास, सतनाली और गुढ़ा कैमला रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करती है। ऐसे में इन स्टेशनों से रेवाड़ी और बीकानेर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले रेलसेवा की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।