Move to Jagran APP

कार्यस्थल पर बने महिलाओं के लिए भयमुक्त माहौल: डीजे

महिलाअमौं की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 06:57 PM (IST)
कार्यस्थल पर बने महिलाओं के लिए भयमुक्त माहौल: डीजे
कार्यस्थल पर बने महिलाओं के लिए भयमुक्त माहौल: डीजे

जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़:

loksabha election banner

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ.सरिता गुप्ता ने कहा कि कार्यक्षेत्र पर महिलाओं का यौन शोषण ज्वलंत विषय है। 21वीं सदी में भारतीय महिलाएं शिक्षित व आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं परंतु कार्यस्थलों पर महिलाओं को भयमुक्त एवं यौन उत्पीड़न मुक्त माहौल कायम किया जाना चाहिए। डॉ.गुप्ता बृहस्पतिवार को न्यायालय महेंद्रगढ़ के सभागार में कार्यक्षेत्र पर महिलाओं का यौन शोषण विषय पर कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।

कार्यशाला की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव ने की। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव ने कहा कि कार्यस्थल पर महिला का यौन शोषण संवैधानिक अधिकार एवं मानव अधिकार का उल्लंघन एवं हनन है। किसी व्यापार, वाणिज्य का कोई भी कार्य करने के अधिकार में यौन उत्पीड़न मुक्त वातावरण हर हाल में कायम रहना चाहिए। इसमें सभी का सहयोग सकारात्मक सोच के साथ होना चाहिए।

न्यायालय महेंद्रगढ़ में जज एवं यौन शोषण कमेटी की चेयरपर्सन करुणा शर्मा ने कहा कि कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की बुराई को रोकने के लिए भारतीय संसद ने कार्यस्थल पर महिला का यौन शोषण निवारण, निषेध अधिनियम 2013 पारित किया हुआ है। इस अधिनियम में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी महिला का किसी भी कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के फायदे बताए

जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़:

उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ.सरिता गुप्ता की अध्यक्षता में असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण एवं पंजीकरण के फायदे बताने के लिए वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा करवाए गए श्रमिकों के पंजीकरण की कॉपी वितरित की। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक यादव ने श्रमिकों के पंजीकरण के फायदे के बारे में बताया तथा श्रमिकों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया। उपमंडल विधिक सेवा समिति के चेयरमैन हिमांशु ¨सह ने कहा कि प्रत्येक भवन निर्माण श्रमिक को पंजीकरण अवश्य करवाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.