प्राचार्य ने माता के जन्मदिन पर लगाए पौधे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजावास के प्राचार्य राजेश ने श्रीकृ ष्ण जन्मदिवस पर 21 पौधे लगाए।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजावास के प्राचार्य राजेश ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा माता सावित्री देवी के 68वे जन्मदिवस को पर्यावरण को समर्पित करते हुए स्कूल परिसर में स्टाफ के साथ त्रिवेणी सहित आम, अमरूद, अनार, जामुन, पहाड़ी पापड़ी आदि सहित 21 पौधे लगाए। पौधारोपण करने के तत्पश्चात झुग्गी बस्ती में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई। कार्यकारी प्राचार्य राजेश यादव ने बताया कि पेड़ पौधे यदि विशेष अवसरों पर लगाए जाए तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। पूर्व सूबेदार मेजर दुलीचंद ने बताया कि प्रयास बालाजी ट्रस्ट इस तरह की मुहिम चला लोगों को जागरूक कर सराहनीय कार्य कर रही है। मुख्य शिक्षिका सुमित्रा देवी ने कहा हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा लगा इसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर पेड़ तैयार करना चाहिए ताकि आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस अवसर पर मनोज मेघनवास, दिनेश कुमार, प्रताप सिंह शास्त्री, भंवर सिंह, राकेश कंप्यूटर, करण सिंह, पृथ्वी सिंह, बिमला देवी, नमित व मयंक आदि उपस्थित थे।