Move to Jagran APP

बखरीजा माइंस में पत्थर खिसकने से पोपलैंड मशीन दबी, हादसा टला

बखरीजा माइंस दो में शनिवार सुबह पत्थर की चट्टाने खिसक गई। इससे खनन एरिया में खड़ी पोपलैंड मशीन दब गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 06:53 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 06:20 AM (IST)
बखरीजा माइंस में पत्थर खिसकने से पोपलैंड मशीन दबी, हादसा टला
बखरीजा माइंस में पत्थर खिसकने से पोपलैंड मशीन दबी, हादसा टला

संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी : बखरीजा माइंस दो में शनिवार सुबह पत्थर की चट्टाने खिसक गई। इससे खनन एरिया में खड़ी पोपलैंड मशीन दब गई। गनीमत रही कि उक्त समय माइंस में खनन बंद था। इसलिए बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। सूचना पाकर निजामपुर चौकी पुलिस व माइनिग अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच की।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बखरीजा में माइंस नंबर दो में पत्थर खनन किया जा रहा है। खदान सरकार से स्वीकृत है। लंबे समय से खनन होने पर खदान की गहराई अधिक हो गई। गत तीन दिन से क्षेत्र में बरसात होने पर खदान में पानी भर गया। इससे खनन कार्य बंद था, लेकिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक पत्थर खिसकने शुरू हो गए। इससे खदान में खड़ी पोपलैंड मशीन पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन खदान में काम बंद होने पर कोई श्रमिक खदान में नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि खनन के दौरान पत्थर स्लाइड करते तो एक बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता। घटना की सूचना पाकर निजामपुर पुलिस चौकी व माइंनिग विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी खदान कारिदों से जुटाई। इसके बाद खदान का गहनता से निरीक्षण किया, लेकिन मशीन के अलावा कोई नुकसान होना नही पाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.