सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसा
अटेली में घर में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में एक व्यक्ति झुलस गया जबकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। झुलसे व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : अटेली में घर में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में एक व्यक्ति झुलस गया, जबकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। झुलसे व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कस्बा के वार्ड नंबर 10 निवासी हरी सिंह सुरेड़िया ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने नौ अगस्त को गैस सिलेंडर भरवाया था। बुधवार सुबह उसकी पत्नी सावित्री गैस सिलेंडर पर खाना बनाने गई। गैस सिलेंडर लीक होने से चलते जैसे ही उसने गैस को चालू किया, तो उसमें आग लग गई। आग को देवेंद्र बुझाने गया, तो वह भी झुलस गया। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है। आग से घर में रखा फ्रीज, आरओ सहित विभिन्न सामान तथा 12 हजार रुपये की नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आग की जांच शुरू कर दी है।