एक दिन के शिशु ने तोड़ा दम
जागरण संवाददाता, नारनौल : शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जन्मे शिशु की मौत हो गई। अस्पताल म
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 07:40 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नारनौल :
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जन्मे शिशु की मौत हो गई। अस्पताल में दोपहर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लिया व परिजनों की तरफ से शिकायत नहीं करने पर वापस उन्हें सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव आकोदा निवासी सोमवीर पुत्र मामनराम को शुक्रवार सुबह करीब सात बजे लड़का पैदा हुआ था। लड़का पैदा होने के बाद वह रोया नहीं। जब शिशु नहीं रोया तो चिकित्सकों ने उसके चेकअप कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन नवजात को लेकर जयपुर उपचार के लिए गए। जहां पर बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें