Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: आसमान से बस रही आग, झुलसा रही गर्मी, तप रही धरती; कब मिलेगी राहत?

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 20 May 2025 10:11 PM (IST)

    नारनौल में भीषण गर्मी जारी है जहां तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पश्चिमी हवाओं के चलते गर्मी और बढ़ गई है। हालांकि 28 मई से 31 मई के बी ...और पढ़ें

    Hero Image
    भीषण गर्मी हरियाणा में लू का प्रकोप, राहत कब?

    जागरण संवाददाता, नारनौल। जिले में लगातार आसमान से आग बरस रही है, जिससे तापमान में उफान और झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेव लू अपने तेवरों को प्रचंड बनाए हुए हैं। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विशेषज्ञ डा चंद्र मोहन ने बताया कि संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में पश्चिमी उष्ण गर्म हवाएं सिंध के रेगिस्तान फिर राजस्थान के गर्म रेगिस्तान से हो कर आ रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

    वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है, लेकिन इसका हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। इस मौसम प्रणाली से हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों में 20-22 मई के दौरान हल्की वर्षा, बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।

    शेष हरियाणा एनसीआर विशेषकर पश्चिमी दक्षिणी जिलों में अभी झुलसाने वाली गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 23 मई को सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव होने की हल्की संभावना बन रही है।

    25 से शुरु होगा नौतपा, 28 से 31 मई को मिलेगी राहत

    नौतपा 25 मई से शुरू होने जा रहा है, और इस बार नौतपा के दौरान भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 28 मई को बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवर्तीय तूफान बनने और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 28-31 मई के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

     महेंद्रगढ़ में तापमान का उफान जारी

    मंगलवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। दिन के तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है सबसे ज्यादा दिन के तापमान सिरसा 45.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक 45.3 डिग्री सेल्सियस, नारनौल 44.7 डिग्री सेल्सियस और हिसार 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बने हुए हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में उत्तरी पूर्वी जिलों पर तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में दिन और रात के तापमान में उफान जारी है। मंगलवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 31.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

    जिले में मंगलवार को दर्ज किया गया तापमान डिग्री सेल्सियस में :

    शहर दिन का तापमान रात का तापमान

    नारनौल 44.7 29.7

    महेंद्रगढ़ 42.6 28.1