विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के मामले में एक शूटर गिरफ्तार, हरियाणा में अलर्ट जारी

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
Published: Wed, 06 Dec 2023 11:05 AM (IST)

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने गोगामेड़ी को ...और पढ़ें

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के मामले में एक शूटर गिरफ्तार।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के मामले में एक शूटर गिरफ्तार।

 जागरण संवाददाता, नारनौल। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस और हरियाणा एसटीएफ ने महेंद्रगढ़ जिले में छापा मारकर एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गांव दौंगड़ा जाट के रहने वाले नितिन फौजी व उसके एक अन्य सहयोगी ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की है।

पूरे हरियाणा में अलर्ट जारी

इस मामले में हरियाणा के डीजीपी ने कल ही पूरे हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया था और एसटीएफ गठित कर आरोपितों की तलाश के आदेश दिए थे। सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ ने आरोपित नितिन फौजी को रात को ही काबू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि एसटीएफ आरोपित को कहां ले गई है और गिरफ्तारी कब दिखाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: Naveen Naru Arrested: हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग लगा आरोप; ब्रेजा कार भी जब्त