नारनौल में खाना बनाते हुए फटा रसोई गैस सिलेंडर, परिवार के 12 लोग झुलसे Narnaul News
नारनौल के निकटवर्ती गांव नूनी-सेखपुरा में सोमवार दोपहर को खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से वह फट गया।
By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 03:51 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 03:51 PM (IST)
महेंद्रगढ़, जेएनएन। नारनौल के निकटवर्ती गांव नूनी-सेखपुरा में सोमवार दोपहर को खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से वह फट गया। सिलेंडर फटने से 12 लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों में नौ बच्चे, दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं।
घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पाकर एसपी दीपक सहारण अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
आशंका जताई जा रही है रसोई गैस सिलेंडर लीकेज की वजह से फटा। फिलहाल मामले की जांच कर रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें