Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जजपा ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, मनीषा हत्याकांड में कार्रवाई की मांग

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 05:04 PM (IST)

    नारनौल में जजपा जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने मनीषा हत्याकांड की गुत्थी न सुलझ पाने पर सरकार की आलोचना की। खातोद ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली के आदेशों का पालन कर रहे हैं और प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने गृह विभाग किसी और को सौंपने की मांग की।

    Hero Image
    मनीषा हत्याकांड से पूरा प्रदेश शर्मिंदा: राजकुमार खातोद

    जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल में जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने कहा कि उनके शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश में पिछले नौ महीने से हरियाणा के कानून व्यवस्था पूरी तरह से फैल चल रही है। इसको लेकर जजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रमुखता से उठाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बावजूद भी रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार के आदेशों के पालने में लगे हुए है। जब कोई पत्रकार साथी लचर कानून के बारे में सवाल पूछता है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री हंसकर फिल्मी डायलाग बोलकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। अभी भिवानी जिले के गांव सिंघानी में मनीषा हत्याकांड को पांच दिन हो गए। इसकी गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है।

    खातोद ने कहा कि मनीषा हत्या कांड की घटना से पूरा प्रदेश शर्मिंदा है। आज पूरा प्रदेश मनीषा को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार नींद में सोई हुई है। कई दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने हो रही है। देखा जाए तो आज प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और हरियाणा के असुरक्षित माहौल पर सीएम का कोई ध्यान नहीं है।

    प्रदेश के सीएम को बुल्डोजर कार्रवाई की चेतावनी देने की बजाय दोषियों को पकड़ने पर जोर देना चाहिए। अगर प्रदेश के सीएम से गृह विभाग नहीं संभाला जा रहा है तो किसी जिम्मेदार व्यक्ति को इसकी जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए।

    जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने बताया कि मनीषा हत्याकांड के विरुद्ध में पूरे प्रदेश में सामाजिक संगठनों द्वारा धरना और प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार घमंड में चूर है। इनसे पहले हरियाणा में कई मुख्यमंत्री बने उसे समय हरियाणा में सुख शांति रहती थी। हर रोज प्रदेश में 8 से 10 हत्या, अपहरण व फिरौती की घटना हो रही है।