Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: लोगों को आने वाले समय में मिलेगी राहत, मौसम में जल्द होगा बदलाव

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 04:28 PM (IST)

    नारनौल और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव आया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण वर्षा हुई और तापमान में गिरावट आई। आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना है और मानसून की एंट्री हो सकती है।

    Hero Image
    लोगों को आने वाले समय में मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। पूरे इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी उत्तरी हिस्सों में कभी दक्षिणी हिस्सों में कभी पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम वर्षा और बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। साथ ही साथ संपूर्ण इलाके में लगातार तापमान में गिरावट और झुलसाने वाली गर्मी और प्रचंड हीट वेब लूं से आमजन को राहत मिलीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विशेषज्ञ डाक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि पश्चिमी मौसम प्रणाली का असर से रविवार को हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों उसके बाद दक्षिणी हिस्सों में तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियों को दर्ज किया गया।

    सोमवार को सुबह रेवाड़ी महेंद्रगढ़ जिलों में हल्की वर्षा की फुहार साथ ही साथ जिला फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी में तेज गति से हवाएं चलने के साथ गर्ज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही बनी होने के कारण लगातार पूर्वी हवाओं ने संपूर्ण इलाके से तापमान पर अंकुश लगा दिया है।

    वहीं, झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब लूं से आमजन को राहत मिल रही है।हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पूरे इलाके में लगातार तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।

    उन्होंनेे बताया कि सोमवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से 38.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में आज सुबह हल्की वर्षा की फुहार और दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही।

    नारनौल में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है सम्पूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य तापमान से नीचे बने हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मौसम प्रणाली को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से 16 जून से लेकर 18 जून के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कभी उत्तरी कभी दक्षिणी और कभी पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में प्री मानसून गतिविधियां की संभावना बन रही है।

    पूरे मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव और हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार 19 जून से लेकर 23 जून के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। उसके बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की धमाकेदार एंट्री होने की संभावना बन रही है।