देश की सेवा और रक्षा करना हम सबका कर्तव्य : जिला प्रमुख
झंडा फहराने के बाद जिला प्रमुख राजेश देवी ने कहा कि आज का दिन हम सब भारतीयों के लिए बहुत अधिक ख़ुशी का है।
नारनौल, जेएनएन। जिला प्रमुख राजेश देवी ने जिला परिषद कार्यालय नारनौल में तिरंगा झंडा फहराया।नारनौल में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मना। झंडा फहराने के बाद जिला प्रमुख राजेश देवी ने कहा कि आज का दिन हम सब भारतीयों के लिए बहुत अधिक ख़ुशी का है, क्योंकि इस दिन से पहले हम अंग्रेजों के गुलाम थे।
उनके बढ़ते हुए अत्याचारों से सारे भारतवासी त्रस्त हो गए थे और तब विद्रोह की ज्वाला भड़की और देश के अनेक वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाते हुए गोलियां खाई और आखिर में आजादी पाकर ही चैन लिया। तब इस दिन हमारा देश आजाद हुआ। इसलिए हम इस दिन को स्वतंत्रता दिवस व राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाते है।
अंग्रेजों के अत्याचारों ओर अमानवीर व्यवहारों से त्रस्त भारतीय जनता एकजुट हो इससे छुटकारा पाने हेतु कृतसंकल्प हो गई। इसदिन का ऐतिहासिक महत्व है। इस दिन की याद आते ही उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से मस्तष्क अपने आप ही झुक जाता है, जिन्होंने स्वतंत्रता के यज्ञ में अपने प्राणों की आहूती दी।
इसलिए हमारा पुनीत कर्तव्य है कि हम हमारे स्वतंत्रता की रक्षा करे। इस मौके पर डीआरडीए के अनेक कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित थे।।