विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं बनिया हूं पाई-पाई का हिसाब देने को तैयार, हुड्डा साहब...', हरियाणा में कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

Published: Tue, 16 Jul 2024 01:04 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Jul 2024 02:52 PM (GMT+05:30)

प्रदेश (Haryana Politics) में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही सप्ताह का समय बचा हुआ है। अब इसको देखते हुए ...और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह।
Haryana News: हरियाणा दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह।

HighLights

  1. अमित शाह ने महेंद्रगढ़ जिले में पिछड़ा वर्गसम्मान समारोह को किया संबोधित।
  2. केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने विपक्ष समेत कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

 संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah in Haryana) पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया। पिछले तीन दिन से जिला प्रशासन के अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए थे।

शाह पिछड़ा वर्गसम्मान समारोह को करेंगे संबोधित

महेंद्रगढ़ जिले में पिछड़ा वर्गसम्मान समारोह है। हरियाणा के सीएम पिछड़ा वर्ग से हैं। दक्षिणी हरियाणा में पिछड़ा वर्ग की संख्या अधिक है। इसी कारण से हरियाणा विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए यह सम्मेलन किया जा रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने ओबीसी समाज को दी कई सौगातें

हरियाणा पंचायतों में पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और नीट की परीक्षाओं में पहली बार 27 प्रतिशत आरक्षण देने का मोदी की सरकार ने काम किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा को हिसाब मांगने के मुद्दे पर चुनौती दी अमित शाह ने कहा किमैं बनिया हूं पाई-पाई का हिसाब देने को तैयार हूं। हुड्डा साहब आप भी अपने दस साल का हिसाब लेकर आ जाइये।

केंद्रीय मंत्री ने हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि मेरे पास हरियाणा के 6225 गांवों दस साल का पूरा हिसाब है। हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव में यह हिसाब देंगे। उन्होंने पांच गांवों हिसाब दिया। ब्राह्मण माजरा 20 करोड़, कलिंगा में 18 करोड़, तिगांव 85 करोड़, कोरियावास में 517 करोड़ रुपये, आजमकलां में 24 करोड़ रुपये, खारिया में 22 करोड़ रुपये खर्च किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) सहित अन्य भाजपा नेता लगातार तैयारियों का जायजा लेते रहे। कार्यक्रम को लेकर करीब सात एकड़ में टेंट लगाया गया। जिसमें करीब 20 हजार कुर्सिया लगाई। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी भाजपा सांसद, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, चेयरमैन सहित संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

1600 पुलिस कर्मी तैनात रहे। गृहमंत्री अमित शाह गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। पुलिस की ओर से 17 जगह नाके लगाए गए।

इसके अलावा 1600 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। सोमवार की शाम को एडीजीपी संजय सिंह की आईजी सहित कुमार की ओर से सुरक्षा का जायजा भी लिया गया था। यूनिवर्सिटी की ओर रूट बंद किए गए।

 यह भी पढ़ें: हरियाणा में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब मिलेगी फ्री बस की सुविधा, इन रूटों पर सेवा शुरू