यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा में वोटिंग से पहले BJP के बाद AAP को लगा झटका, इस सीट के प्रत्याशी भी कांग्रेस में हुए शामिल
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अटेली विधानसभा से आप प्रत्याशी सुनील राव ...और पढ़ें

जागरण संवाददता, महेंद्रगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। वोटिंग से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अटेली विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी सुनील राव ने पार्टी छोड़ दी है। सुनील राव चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले बीजेपी नेता अशोक तंवर ने घर वापसी करते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
चुनावों में टिकट नहीं मिलने पर सुनील राव बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं, चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले वे कांग्रेस में शामिल हो गए। राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। सुनील राव के मैदान छोड़ते ही भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा में आने वाली अटेली सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस सीट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव कांग्रेस के पूर्व विधायक अनीता यादव के सामने खड़ी हैं।
