चार घंटे 91 अस्थाई नाकों पर पुलिस ने की सघन जांच
पुलिस के सी¨लग अभियान के तहत बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से 2 बजे चार घंटे पुलिस ने 91 स्थानों पर अस्थाई नाके लगाकर पूरे जिले की सीमाओं को सील रखा। इस दौरान 1
जागरण संवाददाता, नारनौल :
पुलिस के सी¨लग अभियान के तहत बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से 2 बजे चार घंटे पुलिस ने 91 स्थानों पर अस्थाई नाके लगाकर पूरे जिले की सीमाओं को सील रखा। इस दौरान 185 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अचानक आदेश पर जिले में सी¨लग प्लान लागू किया गया। इस दौरान नाकों से गुजरने वाले वाहनों को चेक किया गया। चे¨कग के दौरान कागजात नहीं मिलने पर 185 छोटे बड़े वाहनों के चालान भी किए। तीन डीएसपी के अलावा 464 पुलिस कर्मचारी नाकों पर मुस्तैद रहे। सी¨लग प्लान के तहत स्वयं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कई नाकों को चेक किया। सभी जवानों को पुलिस अधीक्षक ने दिशा निर्देश दिए कि बिना जांच किए कोई भी वाहन पुलिस नाका से नहीं निकले। यह सी¨लग प्लान छुट्टी के दिन चलाया गया है ताकि हर पुलिस जवान व अधिकारी इस अचानक आदेश से अपने आपको तैयार रखे।