दिल व दिमाग से समझें नारी शिक्षा का महत्व : मीनाक्षी
राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में रक्षाबंधन नारी सशक्तिकरण के तहत दुर्गा शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नारनौल महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा मौजूद थी तथा अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डा. सुमन यादव ने की। महिला थाना प्रभारी शर्मा ने कहा कि वर्तमान में नारी अबला नहीं सबला है। नारी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए
जागरण संवाददाता, नारनौल :
राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में रक्षाबंधन नारी सशक्तिकरण के तहत दुर्गा शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नारनौल महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा मौजूद थी तथा अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डा. सुमन यादव ने की।
महिला थाना प्रभारी शर्मा ने कहा कि वर्तमान में नारी अबला नहीं सबला है। नारी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यदि हम एक महिला को शिक्षित करते हैं तो दो घरों का कल्याण होता है। इसके साथ-साथ समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को नारी शिक्षा के महत्व को दिल ओर दिमाग से समझना चाहिए। उन्होंने दुर्गा शक्ति मोबाइल एप के बारे बताया कि किसी भी नारी से संबंधित किसी भी परेशानी से बचने के लिए यह एप बहुत ही कारगर साबित हो सकती है। छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके अपनी सुरक्षा कर सकती है। इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर काल करके भी अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त ¨बदास बोल में छात्राओं ने अपनी शिकायतें महिला थाना प्रभारी के सामने रखी। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डा. ममता शर्मा द्वारा सभी छात्राओं, वक्ताओं व श्रोताओं को शपथ दिलाई की अगर किसी महिला के खिलाफ कोई अत्याचार होता है तो उसे कोई भी चुपचाप सहन नहीं करेंगे। इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन पर देंगे। इस अवसर पर अजय थाकन, डा. विजय दीप, निर्मला, सोनू रानी, सुनीता देवी, गंगा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।