2 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई, नारनौल में अवैध कॉलोनी पर जमकर गरजा प्रशासन का बुलडोजर
नारनौल में जिला नगर योजनाकार की टीम ने खालड़ा बालाजी मंदिर के पास दो एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी पर ...और पढ़ें
-1787676713168_m.webp)
अवैध कॉलोना पर गरजा बुलडोजर। जागरण
HighLights
नारनौल में दो एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर।
छह डीपीसी, तीन चारदीवारी और रोड नेटवर्क ध्वस्त किए गए।
अवैध निर्माण न करने और प्लॉट न खरीदने की अपील।
जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल में जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र में खालड़ा बालाजी मंदिर के पास राजस्व संपदा मौजा नारनौल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की।
करीब दो एकड़ भूमि में की गई कार्रवाई के दौरान छह डीपीसी, तीन चारदीवारी सहित सभी रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन के सहयोग से अमल में लाई गई।
जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने आमजन से अपील कर कहा कि नियंत्रित अथवा शहरी क्षेत्र में विभागीय अनुमति के बिना किसी प्रकार का निर्माण न करें और कृषि भूमि को आवासीय उपयोग के लिए परिवर्तित करने से पहले निदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ से आवश्यक लाइसेंस व अनुमति लें।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने अपील में लोगों से यह भी कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। किसी प्लॉट को खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता और निर्माण की अनुमति के संबंध में जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से जानकारी लें।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के रिहायशी इलाकों में बुलडोजर एक्शन शुरू, आठ जोन में टूटेंगे अवैध आशियाने
इसके बाद जिला नगर योजनाकार ने बताया कि जिले में विकसित की जा रही अन्य अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ भी भविष्य में कार्रवाई जारी रहेगी।
