विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को उड़ाया, नारनौल में हुए दर्दनाक हादसे में शादीशुदा युवक की मौत

Published: Mon, 24 Aug 2026 10:40 AM (IST)

नारनौल में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही ...और पढ़ें

टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। जागरण

टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। जागरण

HighLights

  1. नारनौल में तेज रफ्तार ब्रेजा ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी।

  2. कोरियावास के सुरेंद्र की हादसे में दुखद मौत हो गई।

  3. मृतक सुरेंद्र नारनौल में टायर पंचर की दुकान पर कार्यरत था।

जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल में कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरियावास निवासी धौलिया के रूप में हुई है। वह पंचर की दुकान चलाता था और सुबह अपनी दुकान पर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, धौलिया स्कूटी पर सवार होकर मेडिकल कॉलेज रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की ब्रेजा गाड़ी से उसकी स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद ब्रेजा गाड़ी भी सड़क पर पलट गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ITO पर दो कारों की जोरदार टक्कर, दिल्ली-कर्नाटक के विधायक समेत कई लोग घायल

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।