विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार रात से अंधेरे में नांगल चौधरी, बिजली-पानी को तरसे लोग; ठप्प पड़ा कारोबार

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:10 PM (IST)

नांगल चौधरी शहर और ग्रामीण अंचल में बुधवार आधी रात से बिजली गुल है, जिससे बिजली आधारित कार्य ठप्प हो ...और पढ़ें

अंधेरे में डूबा शहर। AI जनरेटेड इमेज

अंधेरे में डूबा शहर। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. नांगल चौधरी में बुधवार आधी रात से बिजली आपूर्ति ठप्प।

  2. बिजली कट से पेयजल संकट और दैनिक कार्य प्रभावित।

  3. दुकानदारों का काम-धंधा रुका, रोजी-रोटी का संकट।

संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में शहर सहित ग्रामीण अंचल में बुधवार आधी रात से बिजली सप्लाई गुल है। जिससे जहा बिजली आधारित कार्य ठप्प है, वही पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण भी बिजली कर्मचारियों का समर्थन कर अव्यवस्था के लिए सरकार को कोस रहे है।

ग्रामीणों का कहना है कि आज इंसान पूर्णरूप से बिजली पर निर्भर है। भोजन से लेकर पानी तक सब बिजली के भरोसे है। रात करीब बारह बजे से बिजली कट है। इससे उनका बिजली आधारित पूरा कार्य ठप्प हो गया है। सबसे बड़ा संकट पेयजल का है।

भूमिगत जलस्तर अधिक गहरा होने से बिजली संचालित मोटर से ही उन्हें पानी मिल पाता है। सरकारी नलकूप की सप्लाई ठप्प हो गई। बिजली के बिना पानी की व्यवस्था करना मुश्किल है। मवेशियों के लिए पानी का प्रबंध करना ग्रामीणों के लिए चुनोती बनकर रह गया है।

काम धंधा भी प्रभावित

बिजली कट से दुकानदारों का काम धंधा भी प्रभावित हुआ है। बिजली से जुड़े धंधे वाले दुकानदार व इलेक्ट्रिक मिस्त्री बिजली के अभाव में दिनभर हाथ पर हाथ रखकर खाली बैठने को मजबूर है।

दुकानदारों का कहना है कि उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सरकार को बिजली कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या का अति शीघ्र हल निकालना चाहिए।