नारनौल में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने घर लौटने से किया इनकार; नाराज बेटी ने दे दी जान
नारनौल के नांगल चौधरी में एक बेटी ने अपनी मां के मायके से न लौटने पर आत्महत्या कर ली।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
मां के मायके से न लौटने पर बेटी ने की आत्महत्या।
पति की शराब की लत से परेशान होकर मां मायके चली गई थी।
बेटी मुस्कान ने फोन पर मां से वापस आने का आग्रह किया।
जागरण संवाददाता, नांगल चौधरी(नारनौल)। नारनौल के नांगल चौधरी से आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां एक मां के मायके से न लौटने के चलते बेटी की आत्महत्या का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी में पति की शराब की लत से परेशान पत्नी बच्चों को छोड़ मायके चली गई थी। बड़ी बेटी मुस्कान ने मां से फोन कर वापस आने की बात कही।
लेकिन मां ने बेटी की बात नहीं मानी और वापिस घर आने से इनकार कर दिया तो नाराज बेटी ने आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। हालांकि मामले की सच्चाई क्या है इसका पताया लगाया जा रहा है।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
