विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्रगढ़ जनस्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल: ₹6.54 करोड़ के बजट से डिस्पोजल टैंकों का होगा नवीनीकरण

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:38 PM (GMT+05:30)

महेंद्रगढ़ शहर की जल निस्तारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 6.54 करोड़ रुपये के बजट से ...और पढ़ें

डिस्पोजल टैंकों की मरम्मत के लिए 6.54 करोड़ रुपये स्वीकृत। AI जनरेटेड

डिस्पोजल टैंकों की मरम्मत के लिए 6.54 करोड़ रुपये स्वीकृत। AI जनरेटेड

HighLights

  1. महेंद्रगढ़ में जल निस्तारण व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल।

  2. डिस्पोजल टैंकों की मरम्मत के लिए 6.54 करोड़ रुपये स्वीकृत।

  3. जर्जर दीवारों की मरम्मत से लीकेज समस्या होगी दूर।

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ शहर की जल निस्तारण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है।

विभाग ने शहर के डिस्पोजल टैंकों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 6.54 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण कई डिस्पोजल टैंकों की दीवारें जर्जर हो चुकी थीं और लीकेज की समस्या आ रही थी, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव का खतरा बना हुआ था।

विभाग की योजना के अनुसार, डुलाना रोड स्थित डिस्पोजल टैंकों की कमजोर दीवारों की मरम्मत की जाएगी और नए मजबूत फाउंडेशन (आधार) तैयार किए जाएंगे। टंकों की स्थिति सुधरने से शहर का गंदा व दूषित पानी बिना किसी रुकावट के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जा सकेगा।

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में दूषित जल के सही समय पर निस्तारण के लिए दो मुख्य डिस्पोजल टैंकों की मरम्मत कराई जा रही है। टेंडर आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसे डेढ़ माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।