विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: ₹5 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, योजना तैयार

Published: Sun, 18 Oct 2026 05:55 PM (IST)

महेंद्रगढ़ में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना है। यह स्टेडियम विभिन्न ...और पढ़ें

5 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना तैयार। जागरण

5 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना तैयार। जागरण

HighLights

  1. महेंद्रगढ़ में 5 करोड़ रुपये का इंडोर स्टेडियम प्रस्तावित।

  2. बैडमिंटन, कुश्ती सहित कई खेलों की सुविधाएँ होंगी।

  3. स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का मंच।

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरपालिका द्वारा लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की गई है।

इस संबंध में बजट मंजूरी के लिए प्रस्ताव का एक विस्तृत प्रस्ताव हरियाणा सरकार के पास भेज दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक प्रबंध किए जाएंगे।

प्रस्ताव के अनुसार, यहां बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस हाल, कुश्ती-कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र, बास्केटबाल, वालीबॉल, बाक्सिंग, जूडो और ताइक्वांडो जैसी खेल गतिविधियों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके अलावा, खिलाड़ियों के लिए आधुनिक जिम, योग कक्ष, फिजियोथेरेपी रूम, अलग चेंजिंग रूम और प्रशिक्षकों के लिए विशेष कमरे बनाए जाने का भी प्रावधान है।

स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली फ्लोरिंग, आधुनिक एलईडी लाइटिंग, वेंटिलेशन सिस्टम, सीसीटीवी सुरक्षा और पर्याप्त पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल रहेंगी। साथ ही, दिव्यांगजनों के लिए रैंप, वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा जैसी पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को भी इसमें जोड़ा गया है।

नगर पालिका महेंद्रगढ़ के प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि इस स्टेडियम के बनने से स्थानीय युवा प्रतिभाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला दिखाने के लिए बेहतरीन मंच मिलेगा।

सरकार से बजट की स्वीकृति और तकनीकी मंजूरियां मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। 'विकसित महेंद्रगढ़, स्वस्थ युवा और उज्ज्वल भविष्य' के संकल्प के साथ यह परियोजना क्षेत्र के खेल जगत में मील का पत्थर साबित होगी।