विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्रगढ़ में सुबह की सैर पर निकले शख्स के सामने अचानक आया तेंदुआ, मोबाइल के कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना

Published: Thu, 20 Aug 2026 12:14 PM (IST)

महेंद्रगढ़ के बसीरपुर गांव में सुबह की सैर के दौरान एक व्यक्ति ने तेंदुए को मोबाइल में कैद किया, जिससे ...और पढ़ें

गांव बसीरपुर से मुकुंदपुरा जाने वाले टाइलों के रास्ते पर गुरुवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

गांव बसीरपुर से मुकुंदपुरा जाने वाले टाइलों के रास्ते पर गुरुवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

HighLights

  1. बसीरपुर गांव में सुबह की सैर पर दिखा तेंदुआ।

  2. राजेंद्र यादव ने मोबाइल कैमरे में तेंदुए को कैद किया।

  3. वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।

जागरण संवाददाता, निजामपुर (महेंद्रगढ़)। गांव बसीरपुर से मुकुंदपुरा जाने वाले टाइलों के रास्ते पर गुरुवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सरपंच पति अमित यादव ने बताया कि गांव के नंबरदार राजेंद्र यादव सुबह सैर के लिए निकले थे।

इसी दौरान बसीरपुर-मुकुंदपुरा रास्ते के बीच मैगजीन स्टोर के पास उन्होंने रास्ते पर तेंदुए को घूमते देखा। राजेंद्र यादव ने तेंदुए को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और इसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि अमित यादव व वन विभाग के रेंज ऑफिसर रजनीश यादव को दी।

सरपंच ममता के पति अमित यादव ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ घूमने की चर्चा है। तेंदुए की मौजूदगी से खेतों में जाने वाले ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में भय बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से तेंदुए को जल्द सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।

इस संबंध में वन विभाग के रेंज आफिसर रजनीश यादव ने बताया कि ग्रामीणों से तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी वन्यजीव विभाग को दे दी गई है।

टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का जायजा लिया है। वन्यजीव विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखकर उसे सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।