लोकसभा के लिए ताल ठोंक रहे हैं विधानसभा के दावेदार
जागरण संवाददाता नारनौल देश की सबसे बड़ी पंचायत (लोकसभा) में पहुंचने के लिए छोटी पंचायत (विधानसभा) के दावेदार भी ताल ठोंक रहे हैं। टिकट की चाहत में न केवल कई विधायक लाबिग कर रहे हैं बल्कि विभिन्न दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी भी सक्रिय हो चुके हैं। भाजपा के अहीरवाल से जुड़े दो पदाधिकारियों व कुछ विधायकों ने दिल्ली दरबार से जुड़े कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपना दावा पेश किया है। इन नेताओं का मानना है कि बड़ी पंचायत में नमो के सहारे उनकी वैतरणी आसानी से पार हो जाएगी।
जागरण संवाददाता, नारनौल: देश की सबसे बड़ी पंचायत (लोकसभा) में पहुंचने के लिए छोटी पंचायत (विधानसभा) के दावेदार भी ताल ठोंक रहे हैं। टिकट की चाहत में न केवल कई विधायक लाबिग कर रहे हैं बल्कि विभिन्न दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी भी सक्रिय हो चुके हैं। भाजपा के अहीरवाल से जुड़े दो पदाधिकारियों व कुछ विधायकों ने दिल्ली दरबार से जुड़े कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपना दावा पेश किया है। इन नेताओं का मानना है कि बड़ी पंचायत में नमो के सहारे उनकी वैतरणी आसानी से पार हो जाएगी।
भाजपा के कुछ पदाधिकारी नांगल चौधरी के विधायक राव अभय सिंह के नाम को आगे बढ़ा रहे हैं। इन पदाधिकारियों का यह तर्क है कि अगर दक्षिण हरियाणा की नहरों का जीर्णोद्धार हुआ है और वर्षों बाद कई डिस्ट्रीब्यूट्री में अंतिम छोर पर पानी पहुंचा है तो इसमें कहीं न कहीं बड़ा योगदान राव अभय सिंह का भी है। पूर्व में महेंद्रगढ़ के प्रभारी रहे प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद यादव के शुभचितक भी उनके नाम को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका यह तर्क है कि भाजपा संगठन
में भिवानी व महेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों के स्तर पर अरविद की पुरानी पहचान है, परंतु सूत्रों का यह कहना है कि भाजपा कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी श्रुति चौधरी के सामने किसी ऐसे दमदार चेहरे को मैदान में उतारेगी जिसका खुद के इलाके में जनाधार हो।
गुरुग्राम लोस से राव इंद्रजीत सिंह की पक्की दावेदारी के बावजूद दो विधायक इस उम्मीद में खुद की दावेदारी जता रहे हैं कि अगर बिल्ली के भाग्य से छींका टूटे (राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम की दावेदारी छोड़कर भिवानी-महेंद्रगढ़ से चुनाव लड़ने का मन बना लें।) तो उनकी लाटरी खुल जाए। इनमें एक विधायक रेवाड़ी के रणधीर सिंह कापड़ीवास है। कापड़ीवास के चहेते यह बता रहे हैं कि उनके सुधारक नेता संघर्ष की उपज है और उनकी पूरे अहीरवाल में पहचान है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव रोहतक लोकसभा सीट पर दावा जता रहे हैं। अनुशासन की पालना करते हुए यादव खुद टिकट मांगने के लिए फ्रंट पर नहीं आए हैं, लेकिन पार्टी में अपने शुभचितकों के माध्यम से अपनी भावना दिल्ली दरबार तक पहुंचाई है।