विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुश्ती में मिलेगा एक लाख तक का इनाम, 26 सितंबर को बाबा शिवनाथ महाराज का मेला

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:48 AM (IST)

मंडी अटेली के खेड़ी गांव में 26 सितंबर को बाबा शिवनाथ महाराज का वार्षिक मेला आयोजित होगा। इसमें धार्मिक कार्यक्रमों ...और पढ़ें

बाबा शिवनाथ महाराज का वार्षिक मेला 26 सितंबर को। AI जनरेटेड

बाबा शिवनाथ महाराज का वार्षिक मेला 26 सितंबर को। AI जनरेटेड

HighLights

  1. बाबा शिवनाथ महाराज का वार्षिक मेला 26 सितंबर को

  2. खेड़ी गांव, मंडी अटेली में मेले का आयोजन

  3. कुश्ती दंगल में एक लाख रुपये तक के इनाम

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली। मंडी अटेली के गांव खेड़ी में बाबा शिवनाथ महाराज का वार्षिक मेला 26 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।

मेले को लेकर ग्रामीणों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

ग्रामीण हेमराज चौहान ने बताया कि मेले के अवसर पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहलवानों के बीच अलग-अलग मुकाबले कराए जाएंगे।

कुश्ती प्रतियोगिता में 51 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के इनाम रखे गए हैं। आसपास के गांवों के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी पहलवानों के दंगल में पहुंचने की संभावना है।