विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्रगढ़: कनीना मार्केट कमेटी में गेट पास रिकॉर्ड में गड़बड़ी, सहायक सचिव और मंडी सुपरवाइजर निलंबित

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:00 AM (IST)

महेंद्रगढ़ की कनीना मार्केट कमेटी में गेट पास रिकॉर्ड की जांच में अनियमितताएं मिलने पर सहायक सचिव अजीत कुमार यादव ...और पढ़ें

कनीना मार्केट कमेटी में गेट पास रिकॉर्ड में गड़बड़ी। AI जनरेटेड

कनीना मार्केट कमेटी में गेट पास रिकॉर्ड में गड़बड़ी। AI जनरेटेड

HighLights

  1. कनीना मार्केट कमेटी के गेट पास रिकॉर्ड में मिली कमियां।

  2. सहायक सचिव अजीत यादव, मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह निलंबित।

  3. मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने दिए निलंबन के आदेश।

संवाद सहयोगी, कनीना (महेंद्रगढ़)। महेंद्रगढ़ में कनीना मार्केट कमेटी में गेट पास के रिकॉर्ड की जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर मार्केट कमेटी के सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह को मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक की ओर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ ही दोनों अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनीना मंडी में गेट पास से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई थी। इस दौरान रिकॉर्ड में कुछ कमियां सामने आईं। इन कमियों की जांच के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम कनीना पहुंची। टीम में डीएमइओ श्री भगवान मुदगिल, लेखाकार सुरेंद्र पूनिया तथा मंडी सुपरवाइजर जय भगवान शामिल थे।

दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की

तीन सदस्यीय टीम ने गेट पास से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह को जिम्मेदार पाया गया। इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक की ओर से दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।

वहीं, निलंबन के आदेशों के साथ दोनों अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है। इस कार्रवाई के बाद कनीना मार्केट कमेटी में विभागीय कामकाज और गेट पास से संबंधित रिकॉर्ड की जांच का मामला चर्चा में है।