मेहंदी प्रतियोगिता में कनिका व अलका ने मारी बाजी
बीकेएन विद्यालय सीहमा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, नारनौल: बीकेएन विद्यालय सीहमा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से आठ तक जूनियर ग्रुप और नौ से 12 वीं कक्षा के सीनियर ग्रुप बनाए गए। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें जूनियर ग्रुप में कनिका पुत्री सावल सिंह कक्षा आठ की प्रथम स्थान, इशाना पुत्री स्वराज कक्षा सात से द्वितीय व प्राची पुत्री उदयवीर कक्षा छह से तृतीय स्थान पर रही। सीनियर ग्रुप से अलका पुत्री राजेश कक्षा नौ से प्रथम, खुशी पुत्री मनोज कक्षा 12 वीं से द्वितीय और अंजना पुत्री राजकुमार कक्षा 12 वीं तृतीय स्थान पर रही। संस्था के प्राचार्य राजेश यादव ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था में हर महीने सहगामी क्रिया करवाई जाती हैं। उन्होंने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। संस्था के चेयरमैन विजय सिंह ने भी विजेता छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में हर प्रतिस्पर्धा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संस्था के उप प्राचार्य जसवंत सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को भी धन्यवाद दिया और भविष्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सलाह दी। इस अवसर पर सुरेशवती, गीता, निर्मला, पूजा, नरेश व अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे।