कन्या को सम्मान देना सार्थक कदम: कुलदीप
गांव लावन में रविवार देर सायं कन्या जन्म पर कुआं पूजन करने वाले परिवार को सम्मानित किया गया। गत 29 जून को कुसुमलता पत्नी आकाश यादव ने कन्या को जन्म दिया था। कन्या जन्म से ही परिवार ने खुशियां मनानी आरंभ कर दी थी। नवजात के दादा विक्रम ¨सह ने कन्या जन्म को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया तथा बेटा-बेटी में भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया।
फोटो नंबर..7
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़:
गांव लावन में रविवार देर सायं कन्या जन्म पर कुआं पूजन करने वाले परिवार को सम्मानित किया गया। गत 29 जून को कुसुमलता पत्नी आकाश यादव ने कन्या को जन्म दिया था। कन्या जन्म से ही परिवार ने खुशियां मनानी आरंभ कर दी थी। नवजात के दादा विक्रम ¨सह ने कन्या जन्म को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया तथा बेटा-बेटी में भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सरताज जन सेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने नवजात के माता-पिता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुलदीप यादव ने कहा की बेटी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाना समाज की बेटियों के प्रति बदलती सोच का परिणाम है। लगातार गिरता ¨लगानुपात एक ¨चतनीय विषय है। विक्रम ¨सह पुत्र बालाराम लम्बरदार ने कन्या जन्म पर खुशियां मनाने का निर्णय लेकर समाज को संदेश दिया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कन्या जन्म पर कुआं पूजन करना कन्याओं को सम्मान देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर नरेश खातोद, मनीष राजपूत, सुरेन्द्र भगड़ाना आदि मौजूद थे।