हेमसा खंड महेंद्रगढ़ का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न
हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन खंड महेंद्रगढ़ का त्रिवार्षिक चुनाव स्थानीय हुड्डा पार्क में जिला प्रधान बाबूलाल यादव एवं जिला सचिव सुजान मालड़ा की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से करवाया गया।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:
हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन खंड महेंद्रगढ़ का त्रिवार्षिक चुनाव स्थानीय हुड्डा पार्क में जिला प्रधान बाबूलाल यादव एवं जिला सचिव सुजान मालड़ा की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से करवाया गया। चुनावों के दौरान हेमसा के राज्य आडिटर अनिल कुमार यादव एवं सर्व कर्मचारी संघ के अनेक सदस्य भी उपस्थित रहे। शनिवार को करवाए गए चुनावों में सत्यकाम कानौड़िया को प्रधान, राकेश लमोरिया को सचिव, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष, महेंद्र सैनी को सह कोषाध्यक्ष, बलवान सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामफल सेहलंगिया को उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह को संगठन सचिव, पिकेश को प्रेस सचिव व जवाहरलाल को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान एवं हेमसा के जिला सचिव सुजान मालड़ा ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उप अधीक्षक शिव कुमार यादव, ऋषिराज यादव, हेमसा के पूर्व जिला प्रधान चंद्रजीत यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के पूर्व जिला प्रधान गुलजारीलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। हेमसा के राज्य आडिटर अनिल कुमार यादव एवं जिला प्रधान बाबूलाल यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार करने व आने वाली 26 दिसंबर को शिक्षा मंत्री आवास पर होने वाले प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।