मुंडिया खेड़ा में नारायण मुनि महाराज की याद में हवन आयोजित
सिहमा ब्लाक के गांव मुंडिया खेडा स्थित गीता भवन परिसर में शुक्रवार को नारायण मुनि महाराज की 30 वीं पुण्य तिथि पर हवन-यज्ञ आयोजित किया।
संवाद सूत्र, सिहमा: सिहमा ब्लाक के गांव मुंडिया खेडा स्थित गीता भवन परिसर में शुक्रवार को नारायण मुनि महाराज की 30 वीं पुण्य तिथि पर हवन-यज्ञ आयोजित किया। इस मौके पर मंदिर महंत सुरेश मुनि महाराज ने भक्तों से नारायण मुनि महाराज के उपदेशों व शिक्षाओं पर अमल करने का भक्तों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नारायण मुनि महाराज ने अपने जीवन में अनेक गो शालाओं व मंदिरों का निर्माण करवा कर सनातन धर्म को आगे बढ़ाया तथा प्रेम व भाईचारे का समाज में अलग -अलग स्थानों पर पहुंचकर संदेश दिया। पंडित गुलजारी लाल ने सुभाष यादव से सपत्नी हवन में वेद मंत्रों से आहुति डलवाई और सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थना की। हवन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सत्यवीर सिंह, मेहरचंद ठाकुर, आकाश यादव, लख्मीचंद पंच, विनोद पंच, सुभाष यादव, रामनिवास शास्त्री, नंदलाल, संतोष, हवा सिंह सहित अनेक महिला-पुरुष भक्तजन उपस्थिति थे।