विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटियों का जलवा, डिस्कस थ्रो में तीनों पदक जीते

Published: Sun, 28 Jun 2026 09:06 AM (IST)

65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटियों ने डिस्कस थ्रो में नया रिकॉर्ड बनाया, जिसमें सीमा ...और पढ़ें

इंडियन एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों ने बनाया नया रिकॉर्ड, डिस्कस थ्रो मेडल पोडियम पर तीनों खिलाड़ी हरियाणा से

इंडियन एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों ने बनाया नया रिकॉर्ड, डिस्कस थ्रो मेडल पोडियम पर तीनों खिलाड़ी हरियाणा से


HighLights

  1. सीमा भिवानी ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता।

  2. सान्या यादव और निधि रानी ने रजत, कांस्य पदक जीते।

  3. तीनों बेटियों ने एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।

जागरण संवाददाता, नारनौल। इंडियन एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा भिवानी ने स्वर्ण पदक, सान्या यादव महेंद्रगढ़ ने रजत पदक और निधि रानी रोहतक ने कांस्य पदक जीता एवं हैमर थ्रो इवेंट में आशीष जाखड झज्जर ने कांस्य पदक जीता है।

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने बताया कि 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का पांच दिवसीय आयोजन 24 जून से 28 जून तक कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर ओडिशा में किया जा रहा है और इस चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य के एथलीट खिलाडी अपना दमखम लगाकर पदक जीतने का कार्य कर रहे हैं । राज्य के खिलाड़ी एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं।

एशियन गेम्स का आयोजन आइची नगोया (जापान) में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा भिवानी ने 59 मीटर 73 सैंटीमीटर की बेहतरीन थ्रो कर स्वर्ण पदक विजेता बनकर नयोया जापान एशियन गेम्स के लिए इंडियन एथलेटिक्स टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

सान्या यादव महेंद्रगढ़ ने 56 मीटर 05 सेंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक विजेता बनकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव किया है। निधि रानी रोहतक ने 55 मीटर 92 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव किया।

हैमर थ्रो इवेंट में आशीष जाखड ने 67 मीटर 61 सेंटीमीटर की थ्रो के कांस्य पदक जीता और दमनीत सिंह पंजाब ने 69 मीटर 72 सेंटीमीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक विजेता बनकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव किया। परवीन कुमार राजस्थान ने 69 मीटर 58 सेंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक विजेता बन एशियन गेम्स के क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर राज्य का नाम रोशन किया।