विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान के सकुरा साइंस प्रोग्राम में जाएंगे हरियाणा के चार होनहार, नोबेल वैज्ञानिकों से सीखेंगे विज्ञान

Published: Sat, 04 Apr 2026 07:22 AM (IST)

हरियाणा के चार मेधावी छात्रों का चयन जापान के प्रतिष्ठित सकुरा साइंस प्रोग्राम के लिए हुआ है। ये छात्र 24 ...और पढ़ें

हरियाणा के चार होनहार जापान जाएंगे। (AI Generated Image)

हरियाणा के चार होनहार जापान जाएंगे। (AI Generated Image)

HighLights

  1. हरियाणा के चार छात्रों का सकुरा साइंस प्रोग्राम में चयन।

  2. जापान में नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों से सीखेंगे विज्ञान।

  3. भारत सरकार वहन करेगी छात्रों के जापान दौरे का खर्च।

विपिन कुमार, नारनौल। प्रदेश के छोटे शहरों और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रतिभा अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच रही है। इसका ताजा उदाहरण हरियाणा के चार मेधावी छात्र हैं, जिनका चयन जापान के प्रतिष्ठित सकुरा साइंस प्रोग्राम के लिए हुआ है।

इस कार्यक्रम में चयनित छात्र जापान जाकर नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों और विश्व स्तरीय वैज्ञानिकों से विज्ञान और तकनीक की शिक्षा लेंगे। देशभर से कुल 56 छात्रों का चयन किया गया है, जिनमें हरियाणा के चार छात्र शामिल हैं।

चयनित विद्यार्थियों में कुरुक्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमोदा में सुपर-100 में अध्यनरत दो छात्राओं जिनमें एक भिवानी और फतेहाबाद के अलावा महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद जिलों के छात्र शामिल हैं। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के माडल संस्कृति स्कूल के छात्र ध्रुव गौतम का चयन हुआ है।

सकुरा साइंस प्रोग्राम कार्यक्रम के तहत चयनित छात्र जापान जाकर नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों और विश्व स्तरीय वैज्ञानिकों से विज्ञान और तकनीक की बारीकियां सीखेंगे। बता दें कि देशभर से कुल 56 छात्रों का चयन किया गया है, जिनमें हरियाणा के चार छात्र शामिल हैं। चारों छात्र 24 मई से 30 मई तक जापान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस आधार पर हुआ चयन

छात्रों का चयन उनके शैक्षणिक रिकार्ड, विज्ञान विषय में उपलब्धियों, नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कालरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा, इंस्पायर अवार्ड मानक तथा विज्ञान गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय पहले राज्यों से विज्ञान में उत्कृष्ट छात्रों की सूची मांगती है, इसके बाद राज्य अपने जिलों से नाम भेजते हैं और फिर शिक्षा मंत्रालय की ओर से अंतिम चयन किया जाता है।

नारनौल के ध्रुव ने बढ़ाया जिले का मान

नारनौल के छात्र ध्रुव गौतम पिछले चार वर्षों से माडल संस्कृति स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता विक्रम गौतम जिले के एक निजी विद्यालय में पीटीआइ हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मध्यम है। साधारण परिवार से आने वाले ध्रुव ने मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे जिले में खुशी का माहौल है।

सरकार उठाएगी पूरा खर्च

इस कार्यक्रम का आयोजन जापान की जापान साइंस एंड टेक्नालाजी एजेंसी द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम में चयनित छात्रों के जापान आने-जाने, रहने, खाने, लैब विजिट और अन्य कार्यक्रमों का पूरा खर्च भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

यहां मिलेगा रियल साइंस का अनुभव

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों के व्याख्यान। जापान के विश्वविद्यालयों और रिसर्च लैब का दौरा करवाया जाएगा। इसमें रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक का अनुभव कराया जाएगा। इसके साथ ही जापानी छात्रों के साथ संयुक्त गतिविधियां औरजापानी संस्कृति को समझने का अवसर भी मिलेगा।

सुपर 100 प्रोग्राम: चयनित मेधावी छात्रों की सूची

छात्र का नाम विद्यालय / प्रोग्राम निवासी (जिला)
दीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमोदा, कुरुक्षेत्र (सुपर 100) फतेहाबाद
खुशी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमोदा, कुरुक्षेत्र (सुपर 100) भिवानी
ध्रुव गौतम माडल संस्कृति स्कूल, नारनौल महेंद्रगढ़
सपना राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद