विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा पुलिस में 170 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती, दूरसंचार अनुभव वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी प्राथमिकता

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:07 PM (IST)

हरियाणा पुलिस की दूरसंचार शाखा में 170 विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन ...और पढ़ें

हरियाणा पुलिस में 170 विशेष पुलिस अधिकारियों की होगी नियुक्ति। AI जनरेटेड इमेज

हरियाणा पुलिस में 170 विशेष पुलिस अधिकारियों की होगी नियुक्ति। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. हरियाणा पुलिस दूरसंचार शाखा में 170 एसपीओ की भर्ती।

  2. भूतपूर्व सैनिक, सीएपीएफ, एचएपी कांस्टेबल आवेदन के पात्र।

  3. दूरसंचार अनुभव वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी विशेष प्राथमिकता।

जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा पुलिस की दूरसंचार शाखा में 170 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत ये नियुक्तियां एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आगामी 5 नवंबर 2026 को अपने संबंधित जिले के जिला पुलिस कंट्रोल रूम में आवश्यक दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इन पदों के लिए सशस्त्र बलों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ,एस) के भूतपूर्व सैनिकों के साथ-साथ भंग की जा चुकी हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एचएसआइएसएफ) और हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी) बटालियनों के भूतपूर्व कांस्टेबल आवेदन करने के पात्र हैं।

दूरसंचार उपकरणों के संचालन एवं रखरखाव का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। विशेष रूप से सशस्त्र बलों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की सिग्नल कोर में सेवाएं दे चुके अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी संबंधित मूल दस्तावेज, दस्तावेजों की स्वप्रमाणित अथवा सत्यापित छायाप्रतियों का एक सेट, आवश्यक शपथ-पत्र तथा निर्धारित संख्या में पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लेकर आने होंगे।

आवेदन पत्र जमा करवाने एवं साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता (टीए/डीए) देय नहीं होगा। अपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।