शादी के 22 साल बाद गूंजी किलकारी, ढोल-नगाड़ों से नन्हीं परी का स्वागत; घर में खुशी का माहौल
नारनौल के गुढ़ा गांव में एक दंपती के घर शादी के 22 साल बाद बेटी का जन्म हुआ, जिससे परिवार ...और पढ़ें
-1790346722131_m.webp)
शादी के 22 साल बाद घर में गूंजी किलकारी। जागरण
HighLights
गुढ़ा गांव में 22 साल बाद बेटी का जन्म।
परिवार में खुशी का माहौल, गाजे-बाजे से स्वागत।
माता-पिता गोलू भगत और भतेरी बेहद खुश।
संवाद सहयोग, कनीना (नारनौल)। नारनौल में उपमंडल के गांव गुढ़ा में शादी के 22 साल बाद एक दंपती के घर बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।
गुरुवार को नवजात को अस्पताल से गाजे-बाजे के साथ घर लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया।
बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं
बेटी के चाचा संदीप ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। शिक्षा से लेकर खेल और अन्य क्षेत्रों में बेटियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
बहेद खुश हैं माता
उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म से परिवार के साथ-साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। बेटी के पिता गोलू भगत और माता भतेरी ने कहा कि 22 साल बाद संतान का सुख मिलने से वे बेहद खुश हैं। उनके लिए बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है।
नवजात का गर्मजोशी से स्वागत
उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म को लेकर परिवार में लंबे समय से खुशी का माहौल बना हुआ है। अस्पताल से घर पहुंचने पर नवजात का परिजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। घर को फूलों से सजाया गया और बच्ची के आने की खुशी में परिवार ने खुशियां मनाईं।
