बाजरे फसल कटाई में जुटे किसान
खंड क्षेत्र के गांव नांगलियां मित्रपुरा खामपुरा खासपुर दोंगड़ा अहीर दोंगड़ा जाट कलवाड़ी सिलापुर अटाली दुबलाना जाट गुवाना के किसान खेत में पक कर तैयार खड़ी बाजरे की फसल की कटाई में तेजी जुट गए है।
संवाद सूत्र, सिहमा : खंड क्षेत्र के गांव नांगलियां, मित्रपुरा, खामपुरा, खासपुर, दोंगड़ा अहीर, दोंगड़ा जाट, कलवाड़ी, सिलापुर, अटाली, दुबलाना, जाट गुवाना के किसान खेत में पक कर तैयार खड़ी बाजरे की फसल की कटाई में तेजी जुट गए है। किसान जय सिंह, कृष्ण, राजू, बाबुलाल, सहेंद्र, अनिल, बलबीर, ईश्वर, प्रमोद, देशराज, अजित सिंह ने बताया कि बाजरे की फसल समय-समय पर बारिश नहीं होने के कारण कपास व बाजरे की फसल अच्छी नहीं हुई है। किसानों ने बताया कि बाजरे की फसल पक कर तैयार है तथा कटाई के लिए मजदूर भी नही मिल रहे है। इस बार कोविड-19 के चलते प्रवासी मजदूर पहले ही अपने अपने प्रदेश लौट गए जिसके चलते मजदूरों के अभाव में किसानों का पूरा का पूरा परिवार बाजरे की कटाई व कपास की चुगाई में जुटा हुआ है। फसल कटाई के लिए एक मजदूर की मजदूरी पांच सौ देने पड़ रहे हैं, जबकि बाजरे की भाव लागत से कम है। किसानों ने सरकार से बाजरे का समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बार कपास की फसल में भारी नुकसान है। चूंकि पहले तो कपास व बाजरे की फसल को टिड्डियां चट कर गई तथा बाद में सफेद मक्खियों के प्रकोप व अन्य रोगों से रही सही फसल खराब हो गई।