जमीनी विवाद में घर में घुसकर परिवार के साथ की मारपीट, छात्रा घायल
जमीनी विवाद के चलते खंड के गांव बिहाली में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में एक 15 वर्षीय युवती घायल हो गई।
संस, मंडी अटेली : जमीनी विवाद के चलते खंड के गांव बिहाली में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में एक 15 वर्षीय युवती घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए नारनौल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांव बिहाली निवासी करण ¨सह की शिकायत पर इसी गांव के आधा दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में पीड़ित ने कहा कि लाल ¨सह रिश्ते में उसका चाचा लगता है, लेकिन एक प्लाट पर करण ¨सह का कब्जा है। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है परंतु लाल ¨सह ने अपने परिवार के साथ मिलकर घर में घुसकर उसकी पत्नी रूपा देवी व 15 वर्षीय लड़की पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए नारनौल की सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।