विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसलेस हुआ बिजली निगम, तमाम जनसेवाएं अब आनलाइन

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 07:01 PM (IST)

दिल्ली की तर्ज पर बिजली निगम भी फेसलेस हो गई है। निगम ने तमाम सेवाओं को आनलाइन कर दिया है। ...और पढ़ें

फेसलेस हुआ बिजली निगम, तमाम जनसेवाएं अब आनलाइन
फेसलेस हुआ बिजली निगम, तमाम जनसेवाएं अब आनलाइन

बलवान शर्मा, नारनौल: दिल्ली की तर्ज पर बिजली निगम भी फेसलेस हो गई है। निगम ने तमाम सेवाओं को आनलाइन कर दिया है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की सेवा या शिकायत दर्ज करवाने के लिए बिजली निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। निगम ने इन सेवाओं को आनलाइन कर राइट टू सर्विस को भी लागू कर दिया है।

आनलाइन शिकायत दर्ज करवाने पर उपभोक्ता बिजली निगम के एक कर्मचारी से लेकर एमडी स्तर के अधिकारी को भी कार्य न होने के लिए जिम्मेदारी तय कर सकेंगे। क्योंकि आनलाइन सेवा में आटो अपील की सुविधा भी है। ऐसे में बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य का निर्धारित अवधि में नहीं होने की स्थिति में उक्त शिकायत की आटो अपील जरनेट हो जाएगी। इससे कर्मचारी के उच्च अधिकारी के पास मामला पहुंच जाएगा और कर्मचारी को निगम द्वारा निर्धारित जुर्माना राशि देनी होगी। यदि इसके बाद उच्च अधिकारी भी निर्धारित समय में शिकायत का निपटारा नहीं करते हैं तो शिकायत उनसे उच्च अधिकारी के पास आटोमैटिक पहुंच जाएगी और यह सिलसिला निगम के मैनेजिग डायरेक्टर तक जा सकता है। इन परिस्थिति में उपभोक्ता को निगम कार्यालय में न तो चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही अधिकारियों से मिलने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही दलालों के चंगुल में भी फंसने की जरूरत नहीं रहेगी। आनलाइन शिकायत करने पर संबंधित शिकायत की निगरानी सेवा अधिकार आयोग भी करेगा। जाहिर है कि ऐसे में कर्मचारियों को अब बहानेबाजी बनाना आसान नहीं रहेगा। असल में आम उपभोक्ता लिखित या मौखिक शिकायत करने में विश्वास करता है। लिखित शिकायतों को दबा लिया जाता है और उन पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। उच्च अधिकारियों को भी इस तरह की शिकायतों की जानकारी नहीं होती है। ऐसी शिकायतों को आटो अपील में भी नहीं जाने दिया जाता है। ऐसे में सेवा अधिकार हासिल करने के लिए आनलाइन शिकायत ही एकमात्र विकल्प है।

------

कैसे करें आवेदन:

- गूगल पर जाएं

- डीएचबीएन टाइप करें

- इसके बाद डीएचबीएन की साइट खोल लें।

- साइट पर रजिस्टर्ड कंपलेन कालम में जाएं।

- यहां पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, मेल आईडी, मकान नंबर और शिकायत किस प्रकार की है, टाइप करें।

- सर्कल कालम में सर्कल का नाम और सब डिविजन का नाम भी लिखना होगा। इसके बाद सबमिट कंपलेन बटन दबाना है।

---------

बिजली निगम ने तमाम सेवाएं आनलाइन कर दी हैं। उपभोक्ताओं को निगम की साइट पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए, ताकि वह आटो अपील में जाने की स्थिति में हों। सेवाओं को आनलाइन कर फेसलेस कर दिया गया है और अब उपभोक्ताओं को निगम कार्यालय के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है।

राजकुमार जाजौरिया, निवर्तमान अधीक्षक अभियंता