शिक्षामंत्री के आश्वासन के बाद माने मिड डे मील कर्मी
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ के गेट के नजदीक पिछले आठ दिनों से मिड-डे-मील कर्मचारियों का पिछले आठ दिनों से चल रहा धरना बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया गया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सरकार की ओर से कर्मचारियों को मांगे मानने आश्वासन दिया। इसके बाद धरना उठा लिया गया।
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़:
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ के गेट के नजदीक पिछले आठ दिनों से मिड-डे-मील कर्मचारियों का पिछले आठ दिनों से चल रहा धरना बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया गया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सरकार की ओर से कर्मचारियों को मांगे मानने आश्वासन दिया। इसके बाद धरना उठा लिया गया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मिड-डे-मील कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों का पूरा ख्याल कर रही है। कर्मचारियों के हित उनके हाथों में पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले दिनों मिड डे मील कर्मचारियों की साल में एक बार एक हजार रुपये देने की घोषणा को पूरा कर दिया गया है। यह राशि मिड-डे-मिल कर्मचारियों के खाते में भी आ चुकी है। अब मिड डे मिल कर्मचारियों की जायज मांगों को मुख्यमंत्री से मिल कर पूरा करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर राज्य प्रधान पुष्पा देवी, कामरेड राजेन्द्र ¨सह एडवोकेट,महासचिव ओमवती, बिमला देवी, सुरस्ती रेवाड़ी, कुसुम लता पानीपत, मीरा भिवानी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।