पति के साथ हुई कहासुनी के चलते महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़: क्षेत्र के गांव ऊंची भांडोर में पति पत्नी की आपसी कहासुनी के
जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़: क्षेत्र के गांव ऊंची भांडोर में पति पत्नी की आपसी कहासुनी के चलते महिला ने शनिवार देर शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों द्वारा महिला को गंभीर अवस्था में उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे आगामी उपचार के लिए हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ऊंची भांडोर निवासी 35 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ हुई कहासुनी के चलते शनिवार देर शाम जहरीला पदार्थ खाकर वह कमरे में सो गई। सुबह जब वह सोकर नहीं उठी तो परिजनों ने जाकर देखा तो उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे आगामी उपचार के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया।