डॉ. नेहा यादव ने किया छात्राओं से संवाद
संवाद सहयोगी, कनीना : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कनीना की महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा या
संवाद सहयोगी, कनीना : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कनीना की महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा यादव ने जीएल महिला महाविद्यालय में जाकर छात्राओं की सामान्य बीमारियों संबंधित जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. योगेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी ने जहां युवा छात्राओं में होने वाली विभिन्न समस्याओं जैसे खून की कमी, वजन कम होना, थकान होना आदि स्त्री जनित विभिन्न बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं इन समस्याओं से किस प्रकार बचा जा सकता है, इसके बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांवों में रहने वाली लड़कियां संकोचवश शरीर में होने वाले परिवर्तन से किसी को अवगत नहीं करा पाती और यही परिवर्तन आगे चलकर खतरनाक बीमारियों को जन्म देते हैं।
डॉ. नेहा ने निकट भविष्य में प्रदर्शित होने वाली फिल्म पैडमैन का भी उदाहरण प्रस्तुत किया और बताया कि किस तरह स्त्रियों की संकोच और अनभिज्ञता के कारण बीमारियां कैसे भयंकर रूप धारण कर लेती हैं। उन्होंने नियमित जीवन, योगाभ्यास, शारीरिक श्रम तथा खान-पान पर विस्तार से चर्चा की वहीं दूसरी ओर छात्राओं की व्यक्तिगत समस्याओं का भी समाधान प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की 150 छात्राओं के अतिरिक्त विद्यालय की 100 छात्राओं ने भी भाग लिया। चिकित्सा अधिकारी ने वर्तमान में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पर भी बल दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ के सदस्य प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. शिखा, अनिता यादव, पूजा यादव, पूनम यादव, प्रिया शर्मा तथा अजीत ¨सह खोला भी उपस्थित थे।