कर्मियों का ब्योरा अब एचआरएम सिस्टम पर
स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारियों का ब्योरा खोजने के लिए नगर परिषद कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और पुरानी फाइलों पर जमी धूल को हटाने में आपका समय भी जाया नहीं होगा।
बलवान शर्मा, नारनौल:
स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारियों का ब्योरा खोजने के लिए नगर परिषद कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और पुरानी फाइलों पर जमी धूल को हटाने में आपका समय भी जाया नहीं होगा। प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों का ब्योरा ह्यूमेन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम पर अपलोड किया जा रहा है। इससे सर्वाधिक फायदा सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। क्योंकि अब फाइल न मिलने का बहाना बनाकर उनको पेंशन व अन्य लाभों से वंचित नहीं किया जा सकेगा। ब्योरा अपलोड करने में महेंद्रगढ़ जिले की नगरपरिषदों ने पुरानी स्थिति में तेजी से सुधार करते हुए अग्रणी मुकाम हासिल कर लिया है।
बाक्स ------
ये है स्थिति
नारनौल 100 फीसद
नांगल चौधरी 100 फीसद
मंडी अटेली 100 फीसद
गुरुग्राम 99.96 फीसद
अंबाला 99.8
शाहाबाद 99.67
होडल 99.47
सोहना 99.38
हिसार 99.2
थानेसर 99.08
अंबाला सदर 98.89
तरावड़ी 98.8
पंचकूला 98.76
फतेहाबाद 98.75
बराड़ा 98.75
महेंद्रगढ़ 98.48
जींद 98.46
खरखौदा 98.39
भिवानी 98.06
इंद्री 97.93
सांपला 97.87
तावड़ू 97.67
सिवानी 97.56
गोहाना 97.44
यमुनानगर 96.7
मंडी डबवाली 96.61
पानीपत 96.01
रतिया 95.7
नारायणगढ़ 95.35
सोनीपत 95.18
जाखल मंडी 94.59
करनाल 94.4
समालखां 93.13
फरीदाबाद 90.96
टोहाना 90.09
बवानीखेड़ा 86.47
कालांवाली 85.61
हांसी 72.95
सिरसा 71.5
बरवाला 42.59
नोट- यह डाटा पेंडिग वाली नगर परिषदों का है। जिनका नाम नहीं है, वे 100फीसद कार्य पूरा कर चुकी हैं। बाक्स-----
ये ब्योरा किया जा रहा है अपलोड
1. नगर परिषद में कर्मचारियों की संख्या
2. सर्विस वैरिफिकेशन अपडेट
3. कर्मचारी की बकाया छुट्टियों का ब्योरा
4. पदोन्नति अपडेट
5. एसीपी अपडेट
6. एक अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2017 तक नियुक्त हुए कर्मचारियों की एसीआर अपडेट
7. कर्मचारी की पेंडिग सजा का ब्योरा
बाक्स ------
डीएमसी डा.जेके आभीर ने कहा कि जिले की तीन नगर परिषद व नगर पालिकाओं में यह कार्य 100 फीसद हो चुका है, जबकि केवल महेंद्रगढ़ में ही 98.48 फीसद कार्य हुआ है, जिसे जल्द ही 100 फीसद कर दिया जाएगा।