सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, केस दर्ज
सड़क दुर्घटना में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। कनीना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भड़फ निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में कि 54 वर्षीय रोहतास निवासी रामबास बृहस्पतिवार दोपहर उनके घर आया था। जब वह वापिस उनके गांव जा रहा था तो रेवाड़ी रोड पर पहुंचा ही था कि अचानक कनीना की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी तेज गति से दौड़ती हुई आई और रोहतास को टक्कर मार दी। जिससे रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रोहतास को कनीना सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए रेवाड़ी के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एचसी संजय ¨सह ने बताया कि भड़फ निवासी रामनिवास द्वारा दी गई शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, कनीना :