करंट से राता में युवक की मौत
गांव राताकला नें एक व्यकित की नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई है।
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली:
गांव राताकला में एक व्यक्ति की नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल नारनौल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार संजय अपने स्नानघर में नहाने के लिए गया था। टोंटी में करंट आने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद स्नानघर से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने जाकर देखा। वहां वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
-------------
कटर मशीन के बहाने किशोरी से दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली:
क्षेत्र के एक गांव में राजगीर की किशोर बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया और उसकी वीडियो बना ली। युवक अश्लील वीडियो से उसे ब्लैकमेल करने लग गया। बेटी ने अपने पिता को आपबीती बताई। इस पर पिता ने महिला पुलिस थाना नारनौल में शिकायत दी।
शिकायत में राजगीर ने बताया कि वह आरोपित के घर काम करता था। पत्नी भी साथ ही काम पर लगी हुई थी। काम के दौरान कटर मशीन की जरूरत पड़ी तो उसने बेटी को कटर मशीन लाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान आरोपित ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो को बाहर फैलाने का भय दिखाकर उसने फिर दो बार दुष्कर्म किया। परेशान बेटी ने उसको सारी आपबीती बताई तो महिला थाने में उसकी शिकायत दी है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी ने बताया कि शिकायत उनको मिली है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।