Move to Jagran APP

मिसकॉल से बनाए सदस्यों की कॉपी भाजपा कार्यालय में करवाएं जमा

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार महता ने बताया कि दिसंबर माह में भाजपा संगठन के चुनाव होने है। जिसमें जिन सदस्य ने 25 नए सदस्य बनाये है वह सक्रिय सदस्य बनेगा। सक्रिय सदस्य बनाने का समय एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक होगा। उसके बाद 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सक्रिय सदस्यता सत्यापन होगा। जिसके बाद 15 से 25 दिसंबर तक प्राथमिक एवं बूथ अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद एक जनवरी से 10 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष तथा 15 से

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:17 AM (IST)
मिसकॉल से बनाए सदस्यों की कॉपी भाजपा कार्यालय में करवाएं जमा
मिसकॉल से बनाए सदस्यों की कॉपी भाजपा कार्यालय में करवाएं जमा

जागरण संवाददाता, नारनौल : भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार महता ने बताया कि दिसंबर माह में भाजपा संगठन के चुनाव होने हैं। जिसमें जिन सदस्य ने 25 नए सदस्य बनाये हैं वह सक्रिय सदस्य बनेगा। सक्रिय सदस्य बनाने का समय एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक होगा। उसके बाद 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सक्रिय सदस्यता सत्यापन होगा। जिसके बाद 15 से 25 दिसंबर तक प्राथमिक एवं बूथ अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद एक जनवरी से 10 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष तथा 15 से 25 जनवरी तक जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है। महता ने बताया कि जिस सदस्य ने 25 नए सदस्य मिसकॉल से बनाए है वह कॉपी तुरंत मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता प्रमुख या जिला कार्यालय में जमा करवाएं। जिससे संगठन का चुनाव संपन्न हो सके। इस दौरान जिला सदस्यता प्रमुख राजेंद्र यादव, सह प्रमुख सुरेश शर्मा, जिला महामंत्री रमेश तंवर, जिला सचिव बेगराज सैनी, शीशपाल पचेरवाल, मदन लाल गोठवाल, महेंद्र पालीवाल व पूर्ण गोठडी भी मौजूद थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.