Move to Jagran APP

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद आज

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से 10 सितंबर को भारत बंद आहूत किया गया है। इसकी सफलता के लिए जिलेभर के कांग्रेसी अपने-अपने स्तर पर जुट चुके हैं। इस संबंध में हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र¨सह ने अपने निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 06:15 PM (IST)
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद आज
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद आज

जागरण संवाददाता, नारनौल : 

loksabha election banner

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से 10  सितंबर को भारत बंद आहूत किया गया है। इसकी सफलता के लिए जिलेभर  के कांग्रेसी  अपने-अपने स्तर पर जुट चुके हैं। इस संबंध में हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र¨सह ने अपने निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में पूर्व मंत्री राव नरेंद्र¨सह ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा मोदी सरकार को जगाने के लिए और देशभर के लोगों के आक्रोश की भावना का खयाल रखते हुए पार्टी ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। यह भारत बंद सुबह 9 बजे से दिन में 3 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतें कम होने के बावजूद देश में तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के पार चला गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि 29 ऐसे देश हैं जहां मोदी सरकार 34 रुपया और 37 रुपया प्रति लीटर के हिसाब से तेल बेच रही है। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सूरज बोहरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्णकार उर्फ छन्नी आंटी, विचित्र देव, रमेश बोहरा, बेगराज गोयल, पतराम यादव, डॉ.नरेंद्र श्रीवास्तव, भारत भूषण, मुनीम सोनी, अनिल सैनी, विकास फौजदार, महिपाल जैन, संजय गर्ग, पवन भारद्वाज, कालू शिमलावाला, विनोद शिमलावाला, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज प्रधान, कृष्ण पटीकरा, पुरुषोत्तम चेयरमैन, पूर्व सरपंच विनोद शर्मा, मास्टर ओमप्रकाश, सरजीत, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण राव, हरदीप गहली आदि मौजूद थे।

दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र नंबरदार ने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब तेल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार अनुसार ठीक थी, लेकिन तब भाजपा वाले उसकी हर मोर्चे पर आलोचना करते थे, लेकिन अब तेल के दाम जब सौ रुपये के नजदीक पहुंच गए हैं तो बहाने बनाने हैं। डालर के मुकाबले में रुपया औंधे मुंह गिर रहा है और पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार इसे संभाल नहीं पा रही है। तब कोई भाजपा वाला मुंह नहीं खोल रहा। इससे देश में आर्थिक संकट बढ़ रहा है और महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। इससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। इससे चौतरफा महंगाई बढ़ी है और सभी वर्ग इससे परेशान हैं। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि इस राज में महंगाई हद से ज्यादा बढ़ी है। लोगों को अपनी आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए खुलकर विरोध दर्ज कराना होगा। संजय पटीकरा  ने कहा कि डीजल-पेट्रोल ही नहीं, रसोई गैस के दाम भी बढ़ गए हैं। एक सिलेंडर करीब नौ सो रुपये का हो गया है। सब्सिडी किसी को दी जा रही है तो किसी की बंद कर दी गई है। इस अवसर प पर जिले¨सह नंबरदार, सुरेंद्र नारनौलिया, पटीकरा  के पूर्व सरपंच अनिल यादव उर्फ बॉबी, ओमप्रकाश सैनी एवं सोनू कौशिक आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.