कम्प्यूटर लैब सहायकों ने किया रोष प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : कंप्यूटर लैब सहायक संघ ने शुक्रवार को शहर में रोष प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : कंप्यूटर लैब सहायक संघ ने शुक्रवार को शहर में रोष प्रदर्शन किया। लैब सहायक हुड्डा पार्क में एकत्रित होकर शिक्षामंत्री के आवास पर रोष प्रदर्शन के लिए गए। उन्होंने देवीलाल पार्क के पास नायब तहसीलदार रमेश कुमार को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश संयोजक महिपाल ¨सह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मोदी के डिजिटल इंडिया को मजाक बनाकर रख दिया है। अगर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा नहीं मिलेगी तो प्रदेश कैसे डिजिटल बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कम्प्यूटर अध्यापकों और लैब सहायकों को न तो समान काम समान वेतन दे रही है और जो वेतन मिलता है वह भी समय पर नहीं दिया जाता। सरकार लैब सहायकों और कम्प्यूटर अध्यापकों का मानसिक शोषण कर रही है। सरकार उन्हें किस्तों में नौकरी दे रही है। कहीं छह माह तो कभी 3 माह काम करवाके बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी लैब सहायकों की नियुक्ति टेस्ट के आधार पर की गई थी। उन्होंने लैब सहायकों को स्थाई रोजगार देने की मांग की।
प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा ने कहा कि लैब सहायकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। सरकार ने उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया। कम वेतन तथा समय पर वेतन न मिलने से उनके समक्ष आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लैब सहायकों ने अपने रोजगार को बचाने के लिए कोर्ट का सहारा भी लिया है। कोर्ट के आदेशानुसार लैब सहायकों को तब तक स्कूलों में कार्यरत रखा जाएगा जब तक सरकार नियमित भर्ती नहीं करती।
महेंद्रगढ़ जिला प्रधान रोहताश ¨सह ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा वर्ग से जुड़े लोगों को प्रताड़ित करने पर तुली है। सरकार उनकी समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार लैब सहायकों की मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठती है तो जल्द ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगें कंप्यटर लैब सहायकों का वेतन 18 हजार करने, नई भर्ती कम्प्यूटर इंस्टेक्टर के पदों पर समायोजित करने, 2014 के आदेशानुसार 7 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ वेतन देने, कम्प्यूटर विषय को अनिवार्य घोषित करने तथा समय पर वेतन सीधे खातों में देना आदि हैं। इस अवसर पर रोहताश ¨सह, अमित यादव, रेवाड़ी जिला प्रधान रणतेज यादव, जिला सचिव पवन कुमार, रमन कटारिया, बलजीत राठी, ज्योति मिश्रा सहित प्रदेश भर से अनेक लैब सहायक उपस्थित थे।