Move to Jagran APP

शहर का बिजली सप्लाई का शेडयूल 24 घंटे, मिल रही 18 घंटे

- सप्लाई शेडयूल में 6 घंटे का पावर कट - शहर के लोगों ने सरकार पर जताई नाराजगी फोटो नं 10 संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी : भले ही सीएम ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे का बिजली सप्लाई शेडयूल की घोषणा कर दी हो, लेकिन शहर को वास्तव में इसका लाभ नहीं मिल रहा है। शहर को चौबीस घंटे बिजली सप्लाई का आदेश भी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 05:09 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 05:09 PM (IST)
शहर का बिजली सप्लाई का शेडयूल 24 घंटे, मिल रही 18 घंटे
शहर का बिजली सप्लाई का शेडयूल 24 घंटे, मिल रही 18 घंटे

संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी : भले ही सीएम  ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में 24  घंटे का बिजली सप्लाई शेडयूल की घोषणा कर दी हो, लेकिन शहर को वास्तव में इसका लाभ नहीं मिल रहा है। शहर को चौबीस घंटे बिजली सप्लाई का आदेश भी है, लेकिन बावजूद इसके शहरवासियों को महज 15  से 18  घंटे ही बिजली मिल रही है। जबकि गांवों में उपभोक्ताओं को 24  घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। इससे चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के बीच 6  घंटे का पावर कट के आदेश का पावर हाउस सप्लाई कर्मियों के पास भी इसका जवाब नहीं है। जबकि शहर की सप्लाई भी दो फीडरों पर आधारित है।

loksabha election banner

1973  में नांगलचौधरी पहुंची थी बिजली :

हरियाणा प्रदेश का अलग गठन होने के बाद यहां सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ। जिस पर सत्तर के दशक में यहां बिजली व सड़कों से शहर का जुड़ाव हुआ। सन 1973  में यहां सबसे पहले नांगल चौधरी को बिजली से जोड़ा गया। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार होने से सन 1984  में शहर में एक सब स्टेशन खोला गया। इससे पूर्व नारनौल  सब स्टेशन से ही बिजली आपूर्ति होती रही। 132  केवी  सब स्टेशन की स्थापना से शहर सहित ग्रामीण उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति दी गई। नब्बे के दशक के बाद यहां आपूर्ति में कटौती कर दी गई। अब गत दो महीने से खट्टर  सरकार ने चौबीस घंटे आपूर्ति के आदेश दिए। शेड्यूल भी बना, लेकिन बावजूद इसके छह घंटे शहर का पावर कट करके अंधेरे में रखा जा रहा है।

नगर पालिका में शामिल होकर डूबे अंधेरे में :

यहां नगरपालिका बनने पर शहर के नजदीकी गांव नौलायजा, नवलपुर, मोहनपुर, ढाणी ठाकरान, ढाणी बंधा वाली, ढाणी कुंभावाली, ढाणी बणियावाली  व ढाणी बायावाली  को भी शहर में शामिल किया गया। बिजली भी शहर की सप्लाई से कनेक्ट  हुई, लेकिन इन उपभोक्ताओं की बिल राशि अब भी ग्रामीण क्षेत्र में सम्मिलित ग्रुप में ही जा रही है। ऐसे में शहर का यूनिट खर्च तो अधिक बढ़ा, लेकिन कमाई का लेखा-जोखा अधूरा रह गया।

बेतुका आदेश सरकार की छवि धूमिल :

शहर को चौबीस घंटे बिजली सप्लाई का निगम अधिकारियों के बेतुके आदेश से मनोहर सरकार की जमकर छवि धूमिल हो रही है। शहरवासियों ने बिजली सप्लाई में भेदभाव बरतने पर सीएम पर भेदभाव का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र को दिन-रात निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जबकि नांगल चौधरी शहर को नगरपालिका का दर्जा प्राप्त है। शहर में सप्लाई शेडयूल चौबीस घंटे का होना जरूरी है, लेकिन चौबीस घंटे में छह घंटे पावर कट लगाकर भी निगम उन्हें अधिक राशि का बिल थमा रहा है।

बाक्स : शहर को लगने वाले बिजली कट का समय : 

रात 12 बजे से रात एक बजे तक

सुबह 4 बजे से सुबह 6 बजे तक

सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक

सायं 7 बजे से सायं 8 बजे तक

-------

''उनके पास शहर को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल आदेश है, लेकिन इसमें छह घंटे पावर कट का भी आदेश है। इससे वे आदेशानुसार ही शहर को छह घंटे पावर कट रखते हैं। चौबीस घंटे बिजली सप्लाई में भी पावर कट के आदेश क्यों हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

- बजरंग लाल जांगिड़,  जेई, पावर हाउस इंचार्ज, नांगल चौधरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.