गर्भवती महिला को गलत तरीके से छूने वाले लैब टैक्नीशियन पर केस दर्ज
महेंद्रगढ़ थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी ढ़ाई महीने की गर्भवती महिला के साथ उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के लैब टैक्नीशियन पर गलत नीयत से छुने मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित लैब टैक्नीशियन संजय पर केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने दो दिन पहले लैब टैक्नीशियन पर जांच के दौरान गलत तरीके से छुने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में गर्भवती महिला ने बताया कि था कि वह महें
जागरण संवाददाता, नारनौल :
महेंद्रगढ़ थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी ढाई महीने की गर्भवती महिला के साथ उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के लैब टैक्नीशियन पर गलत नीयत से छूने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित लैब टैक्नीशियन संजय पर केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने दो दिन पहले लैब टैक्नीशियन पर जांच के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था।
पुलिस को दी शिकायत में गर्भवती महिला ने बताया कि था कि वह महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए आई थी। जांच करवाने के लिए जब वह लैब में पहुंची तो लैब टैक्नीशियन ने कमरे में बुलाया व टेस्ट करने के बहाने गलत नीयत से छेड़छाड़ की थी। जब पीड़ित गर्भवती महिला ने शोर मचाया तो लैब टैक्नीशियन बाहर भाग गया था। जब पीड़ित महिला का पति अस्पताल में पहुंचा तो उसने पूरी घटना बताई। तभी शोर को सुनकर व्यक्ति एकत्रित हो गए थे। सूचना पर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे व कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की तो इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। जिस पर पुलिस ने लैब टैक्नीशियन पर केस दर्ज कर लिया है।